रायपुर. जिले में पुलिस की “समाधान सेल” पहल के तहत लगातार आपराधिक गतिविधियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में Gidhpuri थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 07 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि ग्राम Telasi में मुक्तिधाम के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही गिधपुरी पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
नगदी, बाइक और मोबाइल जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 1,52,000 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, 02 बाइक और 07 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज
Chhattisgarh Police ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
समाधान सेल से मिल रही लगातार सफलता
पुलिस अधीक्षक Bhavana Gupta के निर्देशन में जिले में “समाधान सेल” शुरू किया गया है। इस हेल्पलाइन के जरिए नागरिक किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी 94792 20392 नंबर पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से दे सकते हैं। इस पहल से अपराधियों की धरपकड़ में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है।
