Home » Blog » होली पर एक्टिव रहेगी दुर्ग पुलिस की बाज टीम, नहीं बख्शे जाएंगे शरारती तत्व

होली पर एक्टिव रहेगी दुर्ग पुलिस की बाज टीम, नहीं बख्शे जाएंगे शरारती तत्व

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले में इस बार होली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं है। दुर्ग पुलिस की बाज पार्टी की शरारती तत्वों पर नजर बनाकर रखेगी। दुर्ग डीआईजी विजय अग्रवाल ने जिले में होली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाज पार्टी रैपिड एक्शन यूनिट का गठन किया है। शहर और नगर के अंदरूनी इलाकों, गलियों , बस्तियों में सतत् निगरानी रखने, सुरक्षा प्रबंध के लिए 30 बाज मोटरसाइकिल पार्टी का निर्माण किया गया है। 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंग गुलाल होली का पर्व मनाया जाएगा।

73 पेट्रोलिंग पार्टी एक्टिव

दुर्ग पुलिस की 73 पेट्रोलिंग पार्टियों को एक्टिव कर दिया गया है। जो लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। वहीं संपूर्ण जिले को 10 अनुविभाग में विभाजित किया गया है। जहां आवश्यक सुरक्षात्मक कार्रवाई की जा रही है। जिले में होली पर्व पर शांति व्यवस्था और आवश्यक सुरक्षा प्रबंध के लिए 900 की संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। जिले के 139 महत्वपूर्ण स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध के लिए फिक्स प्वाईंट पर बल की तैनाती की जाएगी।

25 स्थानों पर पुलिस प्वाइंट लगाकर करेगी चेकिंग

दुर्ग जिले के 25 महत्वपूर्ण स्थानों में नाकाबंदी पाइंट लगाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों के विरुद्ध की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध बनाए रखने के संबंध में निर्देश देते हुए ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को दिनांक 2 फरवरी को कण्ट्रोल रूम में 12 बजे ब्रीफिंग की जाएगी।
होली पर्व पर शांति, सद्भाव, सुरक्षा प्रबंध बनाए रखने के लिए जिले के समस्त थाना चौकी में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा पुलिस जवान दुर्ग-भिलाई में 2 फरवरी को 2बजे फ्लैग मार्च निकालेंगे।

You may also like