Home » Blog » नेपाल में यात्री बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

नेपाल में यात्री बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

हादसे के समय बस में 44 लोग सवार थे

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दिल्ली. 18 people killed as passenger bus falls into Trishuli River in Nepal नेपाल में यात्रियों से भरी एक बस नदी में गिर गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना नेपाल के धादिंग जिले की है। जहां सोमवार देर रात एक बस हाईवे से नदी में गिर गई। मृतकों में एक पुरुष और एक महिला विदेशी नागरिक शामिल हैं।

हादसे के समय बस में 44 लोग सवार थे

मरने वालों में 12 पुरुषों और 6 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में कुल 44 यात्री सवार थे। घायल 26 यात्रियों को बचा लिया गया है। कुछ का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जबकि अधिकांश को आगे के इलाज के लिए काठमांडू रैफर कर दिया गया है। यह दुर्घटना आधी रात को होने के कारण बचाव अभियान में परेशानी हुई। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों के कर्मियों ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर बचाव कार्य किया।

cg prime news

नेपाल- बस हाईवे से नदी में गिरी, 18 की मौत

17 शव बरामद किए जा चुके

आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) के मुताबिक, अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं। बाद में एक अन्य यात्री की मौत की पुष्टि हुई, जिससे मृतकों का आंकड़ा 18 हो गया। हादसे में घायल लोगों को रेस्क्यू कर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अब तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। बस (Ga 1 Kha 1421) पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी, तभी किसी कारण ड्राइवर का बस से नियंत्रण खो गया और बस त्रिशूली नदी में जा गिरी। हादसा देर रात करीब रात 1:30 बजे धादिंग जिले के बेनिघाट रोरांग इलाके में हुआ। फिलहाल पुलिस हादसे की अन्य वजहों की भी जांच कर रही है।

इससे पहले नेपाल के बैतड़ी जिले में 5 फरवरी को बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी। हादसे में 13 बारातियों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हो गए थे।

You may also like