दुर्ग. प्रार्थी सोनू श्रीवास, उम्र 32 वर्ष, निवासी मीनाक्षी नगर ने थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी एक्टिवा क्रमांक CG 07 BQ 0204, देसी शराब भट्टी गेट के पास चोरी हो गई।
थाना पुलगांव पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तुरंत विवेचना शुरू की। मुखबिर सूचना पर संदेही देवनाथ निषाद उर्फ बबला, उम्र 36 वर्ष, निवासी पोटिया कला शीतला मंदिर के पास, पुलगांव को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी स्वीकार की और बताया कि उसने एक्टिवा गौठान पारा, पुलगांव तालाब के पास छिपा दी थी। पुलिस ने वाहन को विधिवत जप्त कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी की।
जप्त सामग्री:
-
मोटरसाइकिल एक्टिवा क्रमांक CG 07 BQ 0204
आरोपी का नाम:
-
देवनाथ निषाद उर्फ बबला, उम्र 36 वर्ष, पुलगांव, जिला दुर्ग
सराहनीय कार्य:
थाना पुलगांव के थाना प्रभारी एवं स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई। विशेष रूप से थाना प्रभारी अमित अदानी और स्टाफ द्वारा प्रभावी पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील:
नागरिकों से अनुरोध है कि वाहन सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और सुरक्षा लॉक का उपयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत थाना या डायल 112 पर दें। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
