Sunday, April 12, 2026
Home » Blog » एनएचएम भर्ती मेरिट सूची जारी, 23 फरवरी को काउंसलिंग

एनएचएम भर्ती मेरिट सूची जारी, 23 फरवरी को काउंसलिंग

एमओ आयुष सहित 5 पदों के लिए चयन सूची जारी, अभ्यर्थियों को समय पर उपस्थित होने निर्देश

by cgprimenews.com
0 comments
जामुल के रावणभाठा संगम चौक में पुलिस जांच करती हुई, जहां युवक की लोहे की रॉड से हत्या हुई।

दुर्ग। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया में 5 पदों की अनंतिम मेरिट एवं चयन सूची जारी कर दी गई है। यह भर्ती प्रक्रिया लिखित एवं कौशल परीक्षा के आधार पर पूरी की गई, जिसका आयोजन 19 फरवरी 2025 को शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर पीजी आटोनॉमस महाविद्यालय दुर्ग में किया गया था।

इन पदों के लिए जारी हुई सूची

जारी सूची में एमओ आयुष, रेडियोग्राफर, लैब सहायक, नेत्र सहायक और डेंटल सहायक पद शामिल हैं। अभ्यर्थी अपना परिणाम जिला प्रशासन दुर्ग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

23 फरवरी को होगी काउंसलिंग

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 23 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग स्थल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, दुर्ग निर्धारित किया गया है।

समय पर पहुंचने के निर्देश

सभी चयनित अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रातः 11 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय के बाद पहुंचने पर अवसर से वंचित होने की संभावना रहेगी।

You may also like