Home » Blog » रायपुर में 10 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में 10 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

टिकरापारा पुलिस व एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई, ₹5 लाख का माल जब्त

by cgprimenews.com
0 comments
रायपुर में 10 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार दो महिला आरोपी पुलिस हिरासत में।

रायपुर। मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने 10 किलोग्राम गांजा के साथ दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹5,00,000 आंकी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के संयुक्त मॉनिटरिंग में की गई।

मुखबिर सूचना पर रावणभाठा मैदान में दबिश

17 फरवरी 2026 को पुलिस टीम को सूचना मिली कि भाठागांव स्थित रावणभाठा मैदान के पास दो महिलाएं गांजा बिक्री की फिराक में हैं। सूचना की तस्दीक के बाद संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों महिलाओं को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम खिलेश्वरी वर्मा (18 वर्ष) निवासी भनपुरी, रायपुर तथा इसरत बानो (21 वर्ष) निवासी शहडोल, मध्यप्रदेश बताया। तलाशी के दौरान उनके बैग से कुल 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज

मामले में थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 137/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश कर रही है।

वर्ष 2026 में अब तक की बड़ी कार्रवाई

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने वर्ष 2026 में अब तक गांजा के 14 मामलों में 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर 141.768 किलोग्राम गांजा, ₹2,04,700 नगद, 2 चारपहिया वाहन एवं 6 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹83,25,200 बताई गई है।

You may also like