Saturday, April 4, 2026
Home » Blog » दुर्ग में कॉम्बिंग अभियान, 2.10 किलो गांजा जप्त

दुर्ग में कॉम्बिंग अभियान, 2.10 किलो गांजा जप्त

विशेष अभियान में वारंटियों की धरपकड़, ₹5200 नगद बरामद

by cgprimenews.com
0 comments
दुर्ग में कॉम्बिंग अभियान के दौरान पुलिस द्वारा गांजा और नगद बरामदगी

दुर्ग। जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा आज प्रातः 04:00 बजे से 08:00 बजे तक विशेष कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, बाहरी तत्वों एवं अवैध कारोबारियों की व्यापक जांच की गई।

कई थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश

अभियान दुर्ग अनुविभाग के मोहन नगर क्षेत्र, भिलाई नगर अनुविभाग के सुपेला थाना क्षेत्र तथा छावनी अनुविभाग के विभिन्न मोहल्लों में एक साथ संचालित किया गया। पुलिस टीमों ने उरला, नेहरू भवन, संजय नगर, कुम्हारपारा, भीमनगर, शिवपारा, लक्ष्मी नगर, फरीद नगर, कैची मोहल्ला, कसाई मोहल्ला, चंद्रशेखर आजाद मोहल्ला, सुभाष नगर, सुंदर नगर और प्रगति नगर में सघन चेकिंग की।

प्रगति नगर में गांजा तस्करी का खुलासा

थाना छावनी क्षेत्र के प्रगति नगर में सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी एस. नीला (36 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 02.10 किलोग्राम गांजा एवं ₹5200 नगद बरामद किए गए। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 97/2026 धारा 20(b) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

वारंटियों की गिरफ्तारी

इसी दौरान सुपेला थाना क्षेत्र में लंबित गिरफ्तारी वारंट के आधार पर आकाश साहू, बबलू साह एवं कमलजीत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

सतत निगरानी और सख्त कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। थाना प्रभारियों, विवेचना अधिकारियों और पेट्रोलिंग टीम की सक्रिय भूमिका रही।

You may also like