CG Prime News@रायपुर. Indian Army has issued recruitment notification 2026 भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका। भारतीय सेना ने भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर ने जानकारी दी है की अधिसूचना भारतीय सेना की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक खुली रहगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
आवदेन अग्निवीर पुरूष जनरल, तकनीकी, लिपिक/स्टोरकिपर, ट्रैडमैन दसवीं पास, ट्रैडमैन आठवी पास, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस), स्थाई कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी किया गया है। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 1 जून से 10 जून तक होने की संभावना है।
यहां करें संपर्क
उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के टेलीफोन नम्बर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।
