Tuesday, October 13, 2026
Home » Blog » भिलाई में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, दर्द से कराहती मासूम ने बताया अंकल ने बैड टच किया

भिलाई में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, दर्द से कराहती मासूम ने बताया अंकल ने बैड टच किया

माता-पिता ने इसकी शिकायत खुर्सीपार थाना पुलिस में की। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 45 साल के आरोपी दिलावर यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
भिलाई में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, दर्द से कराहती मासूम ने बताया अंकल ने बैड टच किया

CG Prime News@भिलाई. Sexual assault of a 6-year-old girl in Bhilai दुर्ग जिले के भिलाई खुर्सीपार में एक 6 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी का मामले सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि उनका ही 45 साल का मकान मालिक है। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत के बाद आरोपी दिलावर यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना दो अक्टूबर की है। 2 अक्टूबर को आरोपी मकान मालिक ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट को टच कर दरिंदगी की। घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को शक हुआ। उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां जांच में यौन अपराध की पुष्टि होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

भिलाई में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, दर्द से कराहती मासूम ने बताया अंकल ने बैड टच किया

भिलाई में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, दर्द से कराहती मासूम ने बताया अंकल ने बैड टच किया


माता-पिता ने इसकी शिकायत खुर्सीपार थाना पुलिस में की। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 45 साल के आरोपी दिलावर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच शुरू कर दी है।

परिजनों का आरोप-पहले भी की थी कोशिश

मिली जानकारी के मुताबिक, 2021 से बच्ची अपने परिवार के साथ आरोपी दिलावर के मकान में ही किराए से रहती थी। आरोप है कि दिलावर लंबे समय से बच्ची पर बुरी नजर रखता था। परिजनों के अनुसार, आरोपी ने पहले भी बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी। लेकिन वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो सका। आरोपी के शराब पीने और कुछ हरकतों को लेकर मुझे पहले से आपत्ति थी, लेकिन मैंने उन बातों को नजरअंदाज कर दिया था। इस बार मामला मेरी बच्ची का है, इसलिए मैं चुप नहीं रहूंगा। मेरी बेटी KG-2 में पढ़ती है। घटना के बाद मैंने तत्काल उसकी जांच कराई और फिर पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। मुझे उम्मीद है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मैं अपनी बच्ची के लिए न्याय मिलने तक पीछे नहीं हटूंगा।

You may also like