Tuesday, February 10, 2026
Home » Blog » उम्दा में हैवी वाहन ने बाइक सवार को कुचला, भेजा आया बाहर, मौके पर मौत

उम्दा में हैवी वाहन ने बाइक सवार को कुचला, भेजा आया बाहर, मौके पर मौत

बाइक से दो युवक जा रहे थे गांव

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. Road accident in Durg district, young man dies दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में सोमवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना उम्दा रोड की है। वहीं बाइक में पीछे बैठा युवक घायल हो गया है। जिसका पुलिस ने प्राथमिक उपचार कराया।

बाइक से दो युवक जा रहे थे गांव

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे के आस-पास की है। मृतक की पहचान सुरडुंग निवासी निलेश कुर्रे के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक में सवार होकर गांव जा रहे थे। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। बाइक चला रहे मृत युवक का पूरा सिर कुचल गया। उसका भेजा बाहर आ गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

परिजनों को दी गई सूचना

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल युवक से जानकारी लेकर मृतक के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम का जांच में जुट गई है। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएंगे।

 

You may also like