Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » पामगढ़ में अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई

पामगढ़ में अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई

08 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

by cgprimenews.com
0 comments
Pamgarh police seized illegal mahua liquor and arrested accused in Janjgir Champa

जांजगीर-चांपा। अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मुखबिर सूचना पर त्वरित रेड

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मुड़पार (चु) क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्यवाही की।

08 लीटर महुआ शराब जब्त

रेड के दौरान पुलिस ने आरोपी भरत यादव, उम्र 57 वर्ष, निवासी मुड़पार (चु), थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा को मौके पर पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1600/- है, जब्त की गई। शराब को अवैध रूप से बिक्री हेतु रखा गया था।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 56/26 पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 06 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक सावन सारथी (थाना प्रभारी पामगढ़), प्रधान आरक्षक राजेश कोशले, आरक्षक भुवनेश्वर पटेल, उमेश दिवाकर, श्याम ओग्रे एवं महिला आरक्षक सविता पटेल का विशेष योगदान रहा।

You may also like