Home » Blog » पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आए जेल से बाहर, बोले-पत्नी दुबली हो गई

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आए जेल से बाहर, बोले-पत्नी दुबली हो गई

कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा ने कहा- सत्य की जीत हुई

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@रायपुर.Former Excise Minister Kawasi Lakhma released from jail छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले (chhattisgarh liquor scam) में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को बुधवार को जमानत मिल गई। 379 दिन बाद पूर्व मंत्री लखमा रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए। पूर्व मंत्री के जेल से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं-नेताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कोंटा विधायक की रिहाई पर जमकर जश्न मनाया। लखमा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गाड़ी की बोनट पर सवार होकर निकले कवासी लखमा। गाड़ी में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी सवार हैं। सड़क पर लंबा जाम लग गया है।

CG PRIME NEWS

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आए जेल से बाहर, बोले-पत्नी दुबली हो गई

सशर्त मिली जमानत

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमाक को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दी। शर्तों के तहत लखमा को छत्तीसगढ़ से बाहर रहना होगा। हालांकि कोर्ट में पेशी के दौरान वे छत्तीसगढ़ आ सकेंगे। इसके अलावा उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। अपना वर्तमान पता और मोबाइल नंबर संबंधित पुलिस थाने में दर्ज कराना अनिवार्य होगा। कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा ने कहा- सत्य की जीत हुई है।

पत्नी का खाना-पीना कम हो गया

रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद हैं। इस बीच कवासी लखमा की पत्नी बुधरी ने बातचीत की। उन्होंने कहा कि पति की रिहाई कब होगी सोच-सोच कर वे दुबली-पतली हो गईं। खाना-पीना कम हो गया था। आज अच्छा लग रहा है।

ईडी ने किया था गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) से जुड़े मामलों में उनकी अंतरिम जमानत मंजूर की गई है।

कवासी लखमा को 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया था

1 जनवरी से 4 फरवरी तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। उसके बाद से ही कवासी लखमा रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे।

You may also like