Home » Blog » ऑपरेशन विश्वास: कुम्हारी में अवैध शराब पर कार्रवाई, 2 गिरफ्तार

ऑपरेशन विश्वास: कुम्हारी में अवैध शराब पर कार्रवाई, 2 गिरफ्तार

थाना कुम्हारी व ACCU पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 80 पौवा देशी शराब जब्त

by cgprimenews.com
0 comments
ऑपरेशन विश्वास के तहत अवैध शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी

अवैध शराब पर पुलिस का करारा प्रहार

दुर्ग | जिले में अवैध शराब के क्रय-विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कुम्हारी एवं ACCU पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब बेचते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 80 पौवा देशी मसाला शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 8,000 रुपये बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर की गई त्वरित कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 30 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंडरका में भारत गैस एजेंसी के पीछे एवं डीएमसी कंपनी के पास कुछ व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद थाना कुम्हारी एवं ACCU पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।

अलग-अलग स्थानों से शराब जप्त

दबिश के दौरान आरोपी डोमन साहू उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कंडरका को भारत गैस कुम्हारी के पीछे से 40 पौवा शोले देशी मसाला शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं दूसरे आरोपी वीरू धीवर उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कंडरका को डीएमसी कंपनी के पास लिमतारा क्षेत्र से 40 पौवा शोले देशी मसाला शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

80 पौवा शराब जब्त, दोनों आरोपी जेल भेजे गए

पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 80 पौवा (14.400 बल्क लीटर) देशी शराब जब्त की, जिसकी कुल कीमत 8,000 रुपये आंकी गई है। थाना कुम्हारी में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 41/26 एवं 42/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

अवैध गतिविधियों पर सख़्ती जारी रहेगी

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ इसी प्रकार कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

You may also like