Thursday, April 16, 2026
Home » Blog » रायपुर पुलिस का तेज़ अभियान, नशे में महिला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर पुलिस का तेज़ अभियान, नशे में महिला आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन निश्चय के तहत तिल्दा नेवरा से 73 किलोग्राम गांजा और 790 टेबलेट बरामद

by cgprimenews.com
0 comments
रायपुर पुलिस ने तिल्दा नेवरा में महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया

रायपुर. पुलिस (ग्रामीण) ने मादक पदार्थ तस्करी के बदलते अपराधी पैटर्न पर कड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन निश्चय के तहत थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र से एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 73 किलोग्राम गांजा, 790 प्रतिबंधित नाइट्रोसन टेबलेट और 03 बटनदार चाकू बरामद किए।

बरामदगी और साक्ष्य

अभियान के दौरान आरोपी महिला के पास से 1,87,000/- रुपये नगद, 06 मोबाइल फोन और 01 टैबलेट भी जब्त किए गए। जप्त मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत लगभग 41,75,000/- रूपये आंकी गई है। महिला के खिलाफ धारा 20(बी), 22(सी) एनडीपीएस एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

बदलते अपराधी पैटर्न पर कार्रवाई

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज (ग्रामीण) अमरेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए पैटर्न की जानकारी के आधार पर इंटेलिजेंस-ड्रिवन कार्रवाई, माइक्रो-लेवल सर्विलांस और एंड-टू-एंड विवेचना की जा रही है।

कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 28.01.2026 को सूचना मिली कि वार्ड 22, सासाहोली स्थित अटल निवास में महिला नशे का व्यापार कर रही है। थाना तिल्दा नेवरा प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत दबिश दी। मकान की तलाशी में एक गुप्त चैम्बर में गांजा, टेबलेट, नगद राशि, चाकू, मोबाइल और टैब बरामद हुआ। आरोपी ने मादक पदार्थ और बिक्री करने की बात स्वीकार की।

पुलिस की सतत कार्रवाई

ऑपरेशन निश्चय के तहत अपराधियों द्वारा लगातार नए पैटर्न अपनाए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस द्वारा उनकी रणनीतियों का भेदन कर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

मधु मिश्रा, पत्नी परस मिश्रा, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 22, शमशान घाट के पास अटल निवास, सासाहोली, थाना तिल्दा नेवरा, रायपुर।

You may also like