Saturday, February 14, 2026
Home » Blog » धमधा में अवैध शराब पर कार्रवाई, 40 पाव मसाला शराब जब्त

धमधा में अवैध शराब पर कार्रवाई, 40 पाव मसाला शराब जब्त

पथरिया में दबिश, एक आरोपी गिरफ्तार, गैर-जमानती प्रकरण दर्ज

by cgprimenews.com
0 comments
धमधा क्षेत्र में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते अधिकारी

दुर्ग | कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार दुर्ग जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सहायक आयुक्त आबकारी सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा धमधा क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करते हुए 40 पाव मसाला शराब जब्त की गई है तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना

आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 जनवरी 2026 को आबकारी वृत्त धमधा की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पथरिया क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने त्वरित एवं विधिवत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थान पर दबिश दी।

40 पाव देसी मसाला मदिरा बरामद

दबिश के दौरान गोविन्द साहू (उम्र 64 वर्ष), निवासी पथरिया को हिरासत में लिया गया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 40 नग पाव देसी मदिरा मसाला (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद की गई। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 7.2 बल्क लीटर बताई जा रही है। जब्त मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 4,000 रुपये आँका गया है।

गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) एवं 34(2) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज कर उसे विवेचना में लिया गया है। विभाग द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने में विवेचना अधिकारी भोजराम रत्नाकर (आबकारी उप निरीक्षक), मुख्य आरक्षक प्रलाद सिंह राजपूत एवं वाहन चालक दुर्गा प्रसाद साहू का विशेष योगदान रहा।

अवैध शराब पर आगे भी सख्ती

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आम नागरिकों से भी अवैध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को देने की अपील की गई है।

You may also like