Home » Blog » चरोदा के सूने मकान में चोरी, 2 लाख के गहनों के साथ आरोपी गिरफ्तार

चरोदा के सूने मकान में चोरी, 2 लाख के गहनों के साथ आरोपी गिरफ्तार

आरोपी फाइनेंस कंपनी में सर्विस ड्राइवर का काम करता था

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. Theft in Charoda, accused arrested with jewelry worth 2 lakh सूने मकान में मकान मालिक और किराएदार के घर चोरी करने वाले चोर को पुरानी भिलाई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 2 लाख के सोने-चांदी के जेवरात जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फाइनेंस कंपनी में सर्विस ड्राइवर का काम करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रिश्तेदार के घर गए थे रायपुर

पुलिस ने बताया कि 8 दिसंबर को शंकर राव पिपलकर निवासी चरोदा पुरानी भिलाई ने रिपोर्ट दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया कि7 दिसंबर को दोपहर अपने रिश्तेदारी कार्यक्रम में रायपुर गया था। किरायेदार अपने नई मकान में शिफ्ट हो रहे थे। सभी 9 बजे लगभग अपने नये मकान में चले गये थे। 8 दिसंबर को सुबह पड़ोसी ने बताया कि मकान का ताला टूटा हुआ है। तब पत्नी के साथ रायपुर से आकर देखा सामने का प्लाई का दरवाजा और अंदर का लकड़ी का आलमारी टूटा हुआ है।

सोने के गहने चोरी किए

लोहे के आलमारी को टूटा हुआ पाकर किराएदार सुभाषचंद स्वर्णकार को बुलाकर पूछा। उसने बताया कि किराए के मकान का आलमारी से और लोहे की ट्रंक से सोने चांदी का जेवर उसके यहां से सोने का 1 झुमका, 1 मंगल सूत्र, 2 फूली, बच्चे का 1 बैग, 1 अंगूठी, चांदी का 2 पायल, नगदी 5000 रूपए चोरी हो गया है।

वहीं सुभाषचंद स्वर्णकार के कमरे से सोने का कान का एक टॉप्स, 1 मंगल सूत्र 1 चांदी का पायल, कैश दस हजार कुल जुमला 95,000 रूपए कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक- 493/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी ने जुर्म किया स्वीकार

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की पतासाजी कर संदिग्ध भुवनेश्वर डहरिया, निवासी चरोदा पुरानी भिलाई को पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने घटना घटित करना स्वीकार किया। चोरी की कैश रकम को खा पीकर खर्च कर देना बताया । आरोपी से सोने चांदी के जेवरात की लगभग 200000 जब्त किया गया है।

You may also like