जांजगीर-चांपा। थाना शिवरीनारायण पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय कुमार खुंटे (उम्र 31 वर्ष), निवासी लोहर्सी, थाना शिवरीनारायण को पकड़ा।
घटना 6 दिसंबर 2025 की है, जब पीड़िता अपने घर के कमरे में अकेली थी। तभी आरोपी संजय कुमार खुंटे घर के अंदर घुस आया और बेइज्जती करने की नीयत से उससे छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
महिला सुरक्षा मामलों को प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे अल्प समय में हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 74 एवं 332(ख) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्यवाही की गई है।
पुलिस अधिकारियों का योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, प्रधान आरक्षक तारिकेश पाण्डेय, तथा आरक्षक नितिन द्विवेदी का सराहनीय योगदान रहा।
