CG Prime News@दुर्ग. Illegal liquor sales during dry day in Durg district 7 accused arrested दुर्ग जिले में गणतंत्र दिवस ड्राई डे के दिन अवैध शराब बिक्री करते दो महिलाओं सहित सात लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। जिले के एसीसीयू, कुम्हारी, भिलाई तीन थाना क्षेत्र की पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 352 पौवा शराब जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
ऑपेरशन विश्वास के तहत कार्रवाई
दुर्ग जिले में ऑपरेशन विश्वास के तहत कुम्हारी और भिलाई तीन पुलिस ने अवैध शराब बिक्री की सूचना पर सोमवार को छापेमार कार्रवाई की। कुमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिमतारा में क्रिकेट मैदान सुलभ शौचालय, निरंजन आश्रम में छापा मारा गया। इसके अलावा थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर और बजरंग पारा के पास कुछ व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक पर थाना कुम्हारी और पुरानी भिलाई समेत एसीसीयू पुलिस ने तत्काल दबिश दी।
पुलिस ने दी दबिश
दबिश के दौरान आरोपी रंजीत शिवारे उम्र 38 वर्ष ग्राम लिमतरा के कब्जे से 30 पाव शोले देशी मसाला शराब, आरोपी गंगाप्रसाद सिवारे उम्र 36 साल ग्राम लिमतारा के कब्जे से घटना स्थल निरंजन आश्रम के पास लिमतारा से 32 पाव शोले देशी मसाला शराब जब्त किया गया।
63.36 लीटर शराब जब्त
इसी तरह आरोपी चंद्रहास उम्र 24 साल, मीना सिवारे 30 वर्ष दोनों निवासी लिमतरा के कब्जे से धान खरीदी केंद्र लिमतरा के पास 61 पाव शोले देशी मसाला शराब, थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर से दिनेश पाल उर्फ दीनू और राम प्रकाश चौबे से 142 देशी पौवा, 48 गोवा कीमती 19,400 रुपए जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ पृथक-पृथक 34(2) आबकारी एक्ट के तहत थाना कुम्हारी के अपराध क्रमांक 36/26, 37/26, 38/26 एवं थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 58/26, 59/26 कायम कर आरोपीगण को ज्यूडिशियल रिमांड में भेजा गया है। पुलिस ने ड्राई डे में कुल 352 पौवा, 63.36 लीटर शराब जब्त किया है। जिसकी कीमत लगभग 35,600 रुपए आंकी गई है।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
1. रंजीत शिवारे उम्र 38 वर्ष ग्राम लिमतरा
2. गंगाप्रसाद सिवारे उम्र 36 साल ग्राम लिमतारा
3. चंद्रहास उम्र 24 साल ग्राम लेमातारा कुम्हारी
4. मीना सिवारे 30 वर्ष सकिन लिमतरा
5. दिनेश पाल उर्फ दीनू उम्र 45 साल खुर्सीपार
6. राम प्रकाश चौबे उम्र 50 साल साकिम जामुल
7. महिला उम्र 36 साल, भिलाई-3
