Wednesday, September 30, 2026
Home » Blog » आबकारी विभाग के इस फैसले से छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों को लगा बड़ा झटका

आबकारी विभाग के इस फैसले से छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों को लगा बड़ा झटका

एक अक्टूबर से प्रीमियम विदेशी दुकानों में केवल ऑनलाईन पेमेंट से मिलेगी शराब

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
आबकारी विभाग के इस फैसले से छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों को बड़ा झटका

CG Prime News@दुर्ग. From October 1, liquor will be available via online payment at premium foreign liquor shops छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग (chhattisgarh Excise Department) ने बड़ा फैसला लेते हुए अब प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकानों में कैश में शराब खरीदने की सुविधा बंद कर दी है। जिससे प्रदेश के मदिरा प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार दुर्ग जिले की सभी प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकानों में 1 अक्टूबर 2026 से मदिरा खरीदने के लिए नगद भुगतान पूरी तरह बंद किया जा रहा है।

डिजिटल पेमेंट होगा वैलिड

दुर्ग जिले क सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो ने बताया कि शासन के जारी निर्देश के अनुसार अब ग्राहकों को प्रीमियम मदिरा दुकान से शराब खरीदने के लिए केवल डिजिटल (ऑनलाईन) माध्यम से ही भुगतान करना होगा। ऑफलाइन यानी कैश में शराब खरीदने की सुविधा बंद की जा रही है। अब वही लोग शराब खरीद पाएंगे जिनके पास ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा होगी।

You may also like