Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर, पहुंचे रायपुर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर, पहुंचे रायपुर

हाई लेवर मीटिंग लेंगे शाह

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@रायपुर. Union Home Minister Amit Shah is on a visit to Chhattisgarh केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने शाह का स्वागत किया।

हाई लेवर मीटिंग लेंगे शाह

तय कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह आज रात मेफेयर होटल में हाई लेवल मीटिंग लेंगे। जिसमें राज्य और केंद्र की सुरक्षा एंजेसियों के सीनियर अधिकारी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में नक्सली खात्मे की डेडलाइन को 52 दिन बचे है। ऐसे में यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

31 मार्च नक्सलवाद खात्मे का डेडलाइन

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर केंद्र सरकार की रणनीति से जुड़े अहम दौर की शुरुआत हो रही है। अमित शाह का यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन अब नजदीक आ चुकी है। इस समयसीमा का ऐलान खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। इसके बाद छत्तीसगढ़ समेत नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रही है।

रिसीव करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री

रायपुर एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत करने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद संतोष पांडेय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर महापौर मीनल चौबे, विधायक मोतीलाल साहू, राजेश मूणत, मुख्य सचिव विकास शील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव (गृह) मनोज पिंगुआ, रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला उपस्थित थे।

You may also like