Home » Blog » उजियारा अभियान: हल्बा चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

उजियारा अभियान: हल्बा चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

14 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

by cgprimenews.com
0 comments
हल्बा चौकी क्षेत्र में अवैध महुआ शराब जब्त करती कांकेर पुलिस टीम।

कांकेर। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे “उजियारा अभियान” के तहत कांकेर पुलिस ने चौकी हल्बा क्षेत्र में सख्त कार्रवाई करते हुए 14 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर सूचना पर की गई रेड कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू तथा उप पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 02 मार्च 2026 को चौकी हल्बा प्रभारी निरीक्षक कोमल भूषण पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होली पर्व को ध्यान में रखते हुए ग्राम भ्रमण एवं सतत पतासाजी के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम डुमरपानी में अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

आरोपियों से बरामदगी

पुलिस ने आरोपी राजू मरकाम (36) के कब्जे से 6 लीटर देशी महुआ शराब (कीमत लगभग 600 रुपये) एवं 100 रुपये बिक्री रकम जब्त की। वहीं, श्रीमती शिवबत्ती विश्वकर्मा के घर-बाड़ी से 8 लीटर महुआ शराब (कीमत 800 रुपये) बरामद की गई। जब्त सामग्री को गवाहों के समक्ष कब्जे में लिया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर 02 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

रेड कार्रवाई में निरीक्षक कोमल भूषण पटेल के नेतृत्व में सउनि राकेश कुमार स्वर्ण, आरक्षक चन्द्रभान टेकाम, शिवप्रसाद तारम, ललित मंडावी, सहदेव ठाकुर, मंगलेश्वर वट्टी, विरेन्द्र जुर्री एवं महिला आरक्षक जागेश्वरी कश्यप सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

जनता से सहयोग की अपील

कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपराध नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना अपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

You may also like