Thursday, September 17, 2026
Home » Blog » अवैध शराब बिक्री: आमाबेड़ा पुलिस ने गणेश सलाम को किया गिरफ्तार

अवैध शराब बिक्री: आमाबेड़ा पुलिस ने गणेश सलाम को किया गिरफ्तार

उजियारा अभियान के तहत 10 लीटर अंग्रेजी बीयर/देशी मंदिरा जब्त, आबकारी एक्ट में मामला दर्ज

by cgprimenews.com
0 comments
आमाबेड़ा पुलिस ने अवैध शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी गणेश सलाम।

कांकेर। थाना आमाबेड़ा पुलिस ने उजियारा अभियान के तहत अवैध रूप से अंग्रेजी शराब (बीयर) और देशी मंदिरा की बिक्री कर रहे आरोपी गणेश सलाम (37 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 10 लीटर 990 एमएल शराब तथा 400 रुपये की बिक्री रकम बरामद की गई।

अवैध शराब की बरामदगी

पुलिस टीम ने मुखबीर से सूचना मिलने पर ग्राम लोहत्तर में आरोपी के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की शराब बरामद हुई:

  • SIMBA कंपनी की बीयर: 13 नग, प्रत्येक में 650 एमएल, कुल 8.45 लीटर, मूल्य 2,600/-

  • NINTH कंपनी का केन बीयर: 4 नग, प्रत्येक 500 एमएल, कुल 2 लीटर, मूल्य 800/-

  • प्लेन शोले कंपनी का देशी मंदिरा: 3 नग, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 540 एमएल, मूल्य 600/-

  • कुल शराब मात्रा: 10 लीटर 990 एमएल, कुल कीमत 4,000/-

  • ब्रिकी रकम: 400/-

आरोपी के विरुद्ध थाना आमाबेड़ा में अपराध क्रमांक 09/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।


पुलिस टीम और अभियान

इस कार्रवाई में थाना आमाबेड़ा प्रभारी निरीक्षक कोमल भूषण पटेल के नेतृत्व में निरीक्षक विनोद कुमार साहू, उप निरीक्षक भुनेश्वर चन्द्रवंशी, सउनि गिरीश चन्द्र, प्रधान आरक्षक महेश नेताम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। उजियारा अभियान जिला पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में चलाया जा रहा है, जिसमें शराब और अन्य अपराधों पर नियंत्रण के लिए सतत रेड एवं निगरानी की जा रही है।

कांकेर पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ऐसा करना बड़े अपराधों को रोकने में मदद कर सकता है। जिले में अपराधिक हेल्पलाइन 94791-55125 संचालित है, जहां दी गई हर सूचना और सूचनाकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।

You may also like