Home » Blog » दोस्तों के साथ शराब पार्टी, नशे में तालाब में डूबे दो युवक, दोनों की मौत

दोस्तों के साथ शराब पार्टी, नशे में तालाब में डूबे दो युवक, दोनों की मौत

नगर सेना के गोताखोरों ने निकाले शव

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@बिलासपुर. Two youths drowned in a pond in Bilaspur. दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने के बाद दो युवक नशे की हालत में तालाब में डूब गए। गहरे पानी में डूबने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार बंधवापारा के रहने वाले हिमांशु चहांदे (21) और देवरीखुर्द निवासी शिवम मानिकपुरी (20) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों अपने पांच साथियों के साथ खमतराई की ओर घूमने गए थे।

नगर सेना के गोताखोरों ने निकाले शव

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची। नगर सेना के गोताखोरों ने तलाश शुरू की। देर रात दोनों युवकों के शव बाहर निकाले गए। घटना की खबर मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

हाथ-पैर धोने उतरे थे युवक

इस मामले में टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि युवकों की शराब पार्टी चल रही थी। नशे की हालत में दो युवक हाथ-पैर धोने गए थे। उसी दौरान दोनों हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

ऐसी हुई पूरी घटना

अमहां तालाब से मुरूम निकालने के लिए जेसीबी से लगातार खुदाई की गई है। इससे तालाब काफी गहरा हो गया है। किनारे से ही गहराई शुरू हो जाती है। रविवार दोपहर हिमांशु और शिवम अपने दोस्तों के साथ इसी तालाब के पास शराब पी रहे थे। नशे में दोनों हाथ-मुंह धोने के लिए तालाब की ओर गए। जैसे ही दोनों पानी के पास पहुंचे, उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे गहरे हिस्से में चले गए। उन्हें तैरना भी नहीं आता था।

गहराई में जाते ही वे डूबने लगे। साथियों ने बचाने की कोशिश की। एक युवक पानी में उतरा, उसे भी तैरना नहीं आता था। वह भी डूबने लगा। बाकी दोस्तों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक हिमांशु और शिवम लापता हो चुके थे।

पुलिस ने की दोस्तों से पूछताछ

पुलिस ने मृतकों के साथ मौजूद युवकों को थाने में बैठाया है। पूछताछ में सामने आया कि तालाब किनारे शराब पार्टी चल रही थी। पकड़े गए युवक नशे की हालत में मिले। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है।

You may also like