Monday, January 19, 2026
Home » Blog » मुंगेली में ब्राउन शुगर की तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली में ब्राउन शुगर की तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली पुलिस ने ऑपरेशन बाज के तहत 15 ग्राम ब्राउन शुगर, नगदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल सहित 1.15 लाख का माल जब्त किया।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

CG Prime News@मुंगेली. Mungeli police arrest brown suger smuggler मुंगेली में सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दो ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 15 हजार रुपए का माल जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

मुंगेली थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर नशे के कारोबारियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई लगातार जारी है। 4 दिसंबर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो युवक बिलासपुर से बाइक CG 11 AK 2166 में ब्राउन शुगर की तस्करी करते हुए मुंगेली आ रहे हैं। सूचना की तस्दीक के लिए बिलासपुर रोड स्थित गीधा बाईपास पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। लगभग शाम 4:10 बजे संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई।

15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

पुलिस की तलाशी के दौरान आरोपी आदित्य शर्मा के पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल, नगदी 600 और मोटरसाइकिल बरामद हुई। वहीं आरोपी दीपक सिंह छत्री के कब्जे से 5 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल एवं नगदी 400 बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 15 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती 75,000 सहित मोबाइल, नगदी एवं मोटरसाइकिल मिलाकर 1,15,000 का माल जब्त किया है।

NDPS एक्ट में अपराध दर्ज

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध 527/2025, धारा 21 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

ऑपरेशन बाज की सफलता

पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की नशा तस्करी या बिक्री की सूचना तुरंत पुलिस को प्रदान करें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

You may also like