Home » Blog » भिलाई: सूने घर में दो लाख से ज्यादा की चोरी, ओडिशा के दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई: सूने घर में दो लाख से ज्यादा की चोरी, ओडिशा के दो आरोपी गिरफ्तार

घर के आलमारी से चोरी हो गए थे रुपए

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. Two accused of theft arrested in Bhilai दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में सूने घर में चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक युवक और युवती शामिल है। सुपेला थाना पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं। वह चोरी के बाद ओडिशा भागने की तैयारी में थे तभी इन्हें दबोच लिया गया। इनके कब्जे से 2,14,000 रुपए कैश जब्त किया गया है।

घर के आलमारी से चोरी हो गए थे रुपए

सुपेला थाना पुलिस ने बताया कि 17.02.2026 को यमिल वर्मा निवासी सुपेला ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके घर में चोरी हो गई है। उसके मकान स्थित लोहे की आलमारी में कैश राशि रखी थी। दिनांक 16.02.2026 को परिवार की महिला सदस्य विवाह कार्यक्रम के लिए भोपाल गई हुई थी। 17.02.2026 को सुबह आलमारी खोलने पर उसमें रखी 500, 200 और 100 रुपये के नोटों की गड्डियां अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। सोने के आभूषण सुरक्षित पाए गए।

महिला की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 272/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और साइबर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।

ओडिशा भागने की तैयारी में थे आरोपी

शुक्रवार को सूचना प्राप्त हुई कि दोनों आरोपी नेहरू नगर चौक में अपने गृह राज्य ओडिशा भागने की तैयारी में हैं। तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया। तलाशी दौरान उनके कब्जे से कुल 2,14,000 रुपये कैश बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया गया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. मनोज सबरी, उम्र 21 वर्ष, निवासी खांस बहार, थाना राजखडिय़ार, जिला नुआपाड़ा, ओडिशा
2. दुरपति सबरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी खांस बहार, थाना राजखडिय़ार, जिला नुआपाड़ा, ओडिशा

इस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, सहायक उप निरीक्षक राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक देवापंद साहू, आरक्षक प्रदीप सिंह, मिथलेश साहू, मनोज सिन्हा, कमल साहू की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि घर को सूना छोड़ते समय सुरक्षा के समुचित उपाय सुनिश्चित करें। संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। चोरी जैसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

You may also like