जांजगीर-चांपा. Baloda थाना क्षेत्र में हुई तीन अलग-अलग चोरी की घटनाओं का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।
Chhattisgarh Police की कार्रवाई में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोना-चांदी के जेवर, बर्तन और नगदी मिलाकर करीब 3.70 लाख रुपये का सामान बरामद किया है।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में
-
गणेश केवट उर्फ बुट्टी (24)
-
रोशन बरेठ (18)
-
दिनेश बरेठ (20)
तीनों आरोपी हरदी महामाया क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
CCTV और मुखबिर से मिला सुराग
चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए Vijay Pandey के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों पर चोरी करना स्वीकार कर लिया।
न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4), 305(A) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
