Saturday, May 2, 2026
Home » Blog » दुर्ग ट्रेन की एसी कोच में धुआं उठा, मची अफरा-तफरी

दुर्ग ट्रेन की एसी कोच में धुआं उठा, मची अफरा-तफरी

by cgprimenews.com
0 comments

रेलवे और जीआरपी की पुलिस मौके पर पहुंची

CG Prime News@दुर्ग. रेलवे स्टेशन (Railway Station) के पास खड़ी ट्रेन की ac कोच से धुंआ उठने लगा, जिससे अफरा-तफरी मच गई है। सूचना पर रेलवे और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंचे और ट्रेन के आसपास मौजूद लोगों को भगाया गया। अग्निशमन दल ने आज को बुझा लिया।

आरपीएफ टीआई S.K सिन्हा ने बताया कि शनिवार सुबह 9.45 बजे स्टेशन के गुड शेड पर खड़ी एसीआर कोच में आग लग गई। इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी गई। टीम ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई. फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और 3 घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

जैसे ही धुंआ उठा मिल गई थी सूचना

जानकारी के मुताबिक ट्रेन यार्ड में खड़ी थी। ट्रेन में कोई बैठा नहीं था। ट्रेन से जैसे धुंआ उठा। रेलवे पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। रेलवे और जीआरपी पुलिस तत्काल एक्शन में आए और एसडीआरएफ और फायर दल को बुलाया जिससे आग बड़ी होने से रोक लिया गया।

You may also like