Thursday, April 23, 2026
Home » Blog » एक साल के बच्चे को किनारे छोड़ नदी में नहा रही थी मां, फिर जो अनहोनी हुई उसे देख कांप गई लेागों की रूह

एक साल के बच्चे को किनारे छोड़ नदी में नहा रही थी मां, फिर जो अनहोनी हुई उसे देख कांप गई लेागों की रूह

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले में एक साल के बच्चे की नदी में डूबकर मौत हो गई। बच्चे के नजदीक नहा रही मां को मासूम के डूबने की भनक तक नहीं लगी। मामला अंडा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार शांतनु यादव और उसकी पत्नी सोनिया जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के रहने वाले हैं। उनका एक साल का बच्चा आयुष था। परिवार ईंट-भ_े में काम करने के लिए जांजगीर से दुर्ग आया था। शुक्रवार को सोनिया अपने बच्चे को लेकर नदी में नहाने गई। उसने बच्चे को किनारे में छोड़ दिया। इसी बीच बच्चा खेलते-खेलते नदी में आ गया और डूबकर उसकी मौत हो गई।

नदी में मिला बच्चा
नदी में नहा रही मां ने देखा कि उसका बच्चा कहीं नजर नहीं आ रहा है। उसने पानी में बच्चे की तलाश की, लेकिन वो नहीं मिला। कुछ देर में उसे अनहोनी का एहसास हो गया। वहां मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बच्चे को नदी में ढूंढा। कुछ देर के बाद बच्चे का शव पानी में डूबा हुआ मिला।

सीने से बच्चे को लगाकर रोती रही मां
नदी से जब मासूम बच्चे का शव बाहर आया तो उसे सीने से लगाकर मां रोती रही। अंडा थाना प्रभारी श्रद्धा पाठक ने बताया कि बच्चे की जांच करवाई गई, जिसमें डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की जांच कर रही है।

You may also like