चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
जांजगीर-चांपा। CG Prime News। जिले के थाना चांपा क्षेत्र में चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार की है। पुलिस ने लूट की रकम और सामग्री जब्त कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। (Accused of knife robbery arrested in Champa, sent behind bars)
चांपा थाना पुलिस ने बताया कि सिवनी निवासी प्रार्थी केशव राठौर ने शिकायत कि 30 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 12 बजे ग्राम पंचायत की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी दिनेश कुमार बरेठ उर्फ डीके उर्फ कुशवा ने उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने जेब से 1000 रुपए नकद एवं लगभग 300 रुपए कीमत का ब्लूटूथ हेडफोन लूटकर मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ेः दुर्ग में आत्मदाह करने वाली कांग्रेस नेत्री शबाना निशा की इलाज के दौरान मौत
मामला दर्ज, त्वरित जांच शुरू
घटना की रिपोर्ट पर थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
मुखबिर की सूचना से गिरफ्तारी
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुरदा मोड़, चांपा से आरोपी दिनेश कुमार बरेठ (उम्र 31 वर्ष, निवासी सिवनी, थाना चांपा) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उसके कब्जे से 980 रुपये नकद एवं लूटा गया ब्लूटूथ हेडफोन बरामद किया गया। आरोपी पूर्व में भी अन्य मामलों में जेल जा चुका है।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक बी.एस. लकड़ा, आरक्षक गौरीशंकर राय, आकाश कलोसिया, आदित्य प्रताप, सुमंत कंवर सहित थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
