वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान
रायपुर | अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में सेंट्रल जोन अंतर्गत वारंटियों के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान विगत एक सप्ताह के दौरान सेंट्रल जोन के सात थाना क्षेत्रों में प्रभावी रूप से संचालित किया गया।
7 थानों में एकसाथ कार्रवाई
अभियान के अंतर्गत थाना देवेन्द्र नगर, तेलीबांधा, सिविल लाईन, कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा एवं गंज थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा माननीय न्यायालय से जारी वारंटों की तामिली की गई। इस दौरान कुल 181 वारंटों को सफलतापूर्वक तामील किया गया।
थाना-वार वारंट तामिली का विवरण
थाना देवेन्द्र नगर से 30,
थाना तेलीबांधा से 37,
थाना सिविल लाईन से 34,
थाना कोतवाली से 32,
थाना गोलबाजार से 10,
थाना मौदहापारा से 14,
थाना गंज से 24 वारंटों की तामिली की गई।
इस प्रकार सेंट्रल जोन में कुल 181 वारंटों की तामिली कर पुलिस ने फरार एवं लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की।
कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में कदम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माननीय न्यायालय से जारी वारंटों की तामिली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे अभियानों का उद्देश्य कानून से बचने वाले आरोपियों को न्याय के दायरे में लाना एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना है।
अभियान रहेगा लगातार जारी
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वारंटियों के विरुद्ध यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर एवं सख्ती के साथ जारी रहेगा, ताकि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास कायम रखा जा सके।
