Home » Blog » भीषण सड़क हादसा… ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

भीषण सड़क हादसा… ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

by CG Prime News
0 comments

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पथरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ड्यूटी से लौट रहे एक पुलिस आरक्षक की अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कपुआ-पथरगढ़ी गांव के पास की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राकेश डहरिया के रूप में हुई है, जिनकी हाल ही में पथरिया थाने में पोस्टिंग हुई थी। आरक्षक राकेश डहरिया ड्यूटी समाप्त करने के बाद बाइक से मुंगेली लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

ट्रक ने उन्हें कुचल दिया

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना ने पुलिस विभाग और ग्रामीणों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

You may also like