CG Prime News@बिलासपुर. Scorpio collides with trailer on Raipur-Ratanpur National Highway, 4 people killed छत्तीसगढ़ में रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे में रॉग साइड से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कार्पियो की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना ग्राम संबलपुरी स्थित यादव ढाबा के सामने की है। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल को उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया है।

रायपुर-रतनपुर नेशनल हाइवे में ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो, चार लोगों की मौत
अनियंत्रित ट्रेलर रॉग साइड रोड में घुसी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार-शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे के आस-पास की है। ट्रेलर (CG 11 BD 9044) सकरी-रतनपुर की ओर से रायपुर जा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में पहुंच गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो (CG 04 MQ 4220) को जोरदार टक्कर मार दी।
दो गाडिय़ों को लिया चपेट में
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर पास में खड़े एक अन्य ट्रेलर को भी अपनी चपेट में लेते हुए पलट गया। स्कॉर्पियो बुरी तरह डैमेज हो गई और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन में फंसे लोगों को निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लिया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया, तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं एक घायल जिसकी सांसें चल रही थी उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस
मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सभी मृतक तखतपुर-मुंगेली क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इसकी वजह हो सकती है।
