Thursday, April 2, 2026
Home » Blog » रायपुरः डेड ड्रॉप सिस्टम’ से चल रहा था सिंथेटिक ड्रग्स नेटवर्क, 6 गिरफ्तार

रायपुरः डेड ड्रॉप सिस्टम’ से चल रहा था सिंथेटिक ड्रग्स नेटवर्क, 6 गिरफ्तार

एमडीएमए, पार्टी पिल्स और डिलीवरी नेटवर्क का भंडाफोड़; दिल्ली से ऑपरेट कर रहे थे मास्टरमाइंड, रैपिडो राइडर्स का किया जा रहा था इस्तेमाल

by cgprimenews.com
0 comments
रायपुर पुलिस द्वारा जब्त एमडीएमए ड्रग्स और आरोपी

छत्तीसगढ़.  रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स के अंतर्राज्यीय नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता की संयुक्त मॉनिटरिंग में एसीसीयू, एएनटीएफ और तेलीबांधा थाना पुलिस की टीम ने की।

यह भी पढ़ेः 404 करोड़ की बड़ी उपलब्धि, नगरीय निकायों को मिली विकास की नई रफ्तार

डेड ड्रॉप सिस्टम’ से सप्लाई

जांच में सामने आया कि आरोपी “डेड ड्रॉप सिस्टम” का उपयोग कर रहे थे। इसके तहत ड्रग्स को सुनसान जगहों पर रखकर ग्राहकों को वीडियो और लोकेशन भेजी जाती थी। इससे सीधे संपर्क से बचा जा सके और पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश की जाती थी। रायपुर पुलिस की युवाओं को हिदायत है कि वे सिंथेटिक ड्रग्स से दूर रहें और ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि नशा मुक्त समाज की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

दिल्ली से संचालित सिंडिकेट

इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा बताए गए हैं, जो दिल्ली से पूरे सिंडिकेट को ऑपरेट कर रहे थे। ये लोग व्हाट्सएप के जरिए ऑर्डर लेते थे और कोरियर के माध्यम से रायपुर में ड्रग्स भिजवाते थे। स्थानीय स्तर पर कुणाल मंगतानी ड्रग्स रिसीव करता था, जबकि रैपिडो राइडर्स के जरिए डिलीवरी कराई जाती थी।

ऐसे पकड़े गए आरोपी

पुलिस को सूचना मिली थी कि रैपिडो राइडर्स के माध्यम से ड्रग्स सप्लाई हो रही है। इसके बाद तकनीकी विश्लेषण और निगरानी के जरिए 29 मार्च को तेलीबांधा क्षेत्र में तीन राइडर्स को पकड़ा गया। पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ और बाद में मास्टरमाइंड को दिल्ली से पकड़कर रायपुर लाया गया। आरोपी कुणाल मंगतानी पिता संतोष मंगतानी निवासी श्रद्धा आश्रम के पास काशीराम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर, सौरभ डोंगरे पिता संजय डोंगरे चौरसिया कालोनी मस्जिद के पास थाना टिकरापारा, शुभम राठौर पिता ईश्वर प्रसाद राठौर, सौरभ यादव पिता परमानंद यादव खमतराई, महेश सिंग खड़का पिता पिता हीरासिंग खड़का सी-06 पंचशील विहार अपर ग्राउण्ड फ्लोर शेख सराई साउथ दिल्ली और कुसुम हिन्दुजा पिता स्व. भागचंद हिन्दुजा एलआईजी-40 अवंति विहार शंकर नगर थाना खम्हारडीह को गिरफ्तार किया गया है।

जब्त सामग्री और कीमत

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 48.03 ग्राम एमडीएमए (लगभग 7 लाख रुपये कीमत), 8 पार्टी पिल्स, 9 मोबाइल फोन, एक स्प्लेंडर बाइक और ड्रग्स सप्लाई में इस्तेमाल किया गया कुरियर बॉक्स बरामद किया है। जब्ती की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। ड्रग्स सिंडिकेट में आरोपियों की भूमिंका  यह रही कि महेश खड़का एवं कुसुम हिन्दुजा मास्टर माईंड एवं डिलिवरी नेटवर्क के प्रबंधन,  कुणाल मंगतानी कोरियर से ड्रग्स रिसीव, सौरभ यादव, शुभम राठौर एवं सौरभ डोंगरे ड्रग्स को ग्राहकों तक पहुंचाने वाले रैपिडो राईडर है।

You may also like