रायपुर ग्रामीण में जुआरियों पर सख्ती
रायपुर. ग्रामीण पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अभनपुर थाना क्षेत्र में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगद ₹6,34,000, एक मर्सिडीज कार, दो आईफोन और अन्य सामग्री जब्त की है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग ₹42.14 लाख आंकी गई है।

रायपुर ग्रामीण पुलिस की रेड में मर्सिडीज कार, आईफोन और लाखों रुपये नगद बरामद
यह भी पढ़ेः छावनी थाना में कसावट के बीच चाकूबाजी, आरोपी फरार दबाव में पिता को थाने में बैठाया
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को 6 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर ग्रामीण और धमतरी जिले की सीमा पर ग्राम टोकरो के पास खेतों के बीच कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में डीएसपी नवा रायपुर के नेतृत्व में अभनपुर पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई की।
दबिश के दौरान मची अफरा-तफरी
पुलिस टीम को देखते ही मौके पर मौजूद जुआरी भागने लगे। अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर कई आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दो लोगों को मौके से पकड़ लिया। आरोपी सेक्टर-10 निवासी राहुल सिंह (34 वर्ष), रायपुर तेलीबांधा आनंद विहार रितेश कुमार (36 वर्ष) शामिल है। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार प्रयास कर रही है।
क्या-क्या हुआ जब्त
पुलिस ने बताया कि नगद राशि ₹6,34,000, एक ताश की गड्डी. मर्सिडीज कार (CG 07 CU 9944), 2 आईफोन जब्त किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
