रायपुर. Raipur Police की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 100 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंप दिए। इन मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस द्वारा गुम मोबाइल फोन ढूंढने के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत विभिन्न राज्यों से मोबाइल बरामद किए गए।
कई राज्यों से बरामद हुए मोबाइल
साइबर सेल की टीम ने तकनीकी विश्लेषण और अन्य राज्यों की पुलिस के सहयोग से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली और बिहार जैसे राज्यों से मोबाइल फोन बरामद किए। मोबाइल बरामद होने के बाद उन्हें कुरियर के माध्यम से रायपुर मंगाया गया और बाद में उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया।
2026 में अब तक 300 मोबाइल बरामद
पुलिस अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक लगभग 60 लाख रुपये कीमत के 300 गुम मोबाइल फोन ढूंढकर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं।
पुलिस की अपील
Raipur Police Cyber Cell ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर जानकारी दर्ज करें और नजदीकी थाना या साइबर सेल से संपर्क करें। साथ ही मोबाइल फोन को हमेशा पासवर्ड से सुरक्षित रखें और यदि किसी को लावारिस मोबाइल मिलता है तो उसे तुरंत पुलिस या साइबर सेल में जमा कराएं।
