Home » Blog » भिलाई में 8 लाख 66 हजार के हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, नशे का पंजाब नेटवर्क

भिलाई में 8 लाख 66 हजार के हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, नशे का पंजाब नेटवर्क

अवैध हेरोइन बेचने ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. 3 Smugglers Arrested with Heroin in Bhilai दुर्ग जिले की खुर्सीपार पुलिस ने नशे के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 43.14 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नशे का नेटवर्क पंजाब से जुड़ा हुआ है। खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि एक मुख्य आरोपी पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। जो दुर्ग में मादक पदार्थों की तस्करी का अहम नेटवर्क है। आरोपियों से 5 मोबाइल भी जब्त किया गया है। पकड़े गए हेरोइन की कीमत 8,65,800 रुपए आंकी गई है।

अवैध हेरोइन बेचने ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी

पुलिस ने बताया कि 29 मार्च को खुर्शीपार क्षेत्र अंतर्गत मिनी स्टेडियम सुलभ शौचालय के पास आरोपियों द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ (हेरोइन) रखने एवं बिक्री करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ले मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर 3 आरोपियों को पकड़ा।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

मामले में अपराध क्रमांक 111/2026 धारा 8/21(क), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 43.14 ग्राम हेरोइन, कैश, मोबाइल फोन जब्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. विजय सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी कलेर गुमान, थाना कलसिया, जिला अमृतसर (पंजाब), हाल निवास एचसीएल कॉलोनी तेलहा नाला के पास, वीर नारायण सिंह वार्ड, खुर्शीपार
2. मीर नौशाद अली, उम्र 26 वर्ष, निवासी मकान नंबर 416, जवाहर नगर, बसंत विहार, हनुमान मंदिर के पास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग
3. सुरेंद्र क्षत्रिय, उम्र 23 वर्ष, निवासी मकान नंबर 457, जवाहर नगर, मुंबई आवास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग

जब्त सामग्री

1. हेरोइन 43.14 ग्राम (कीमत 8,65,800 रुपये)
2. कैश रकम 3,640 रुपये
3. 5 मोबाइल फोन (कीमत 24,500 रुपये)
कुल जुमला कीमती : 8,90,940 रुपये

इनकी रही कार्रवाई में भूमिका

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक देवलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक तुलसीराम विझेकर, प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, आरक्षक चुमुक सिंहा, दिलीप हरदे एवं साइबर सेल की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

You may also like