Home » Blog » छत्तीसगढ़-ओडि़शा बॉर्डर पर नक्सलियों ने लूटा 5 हजार किलो बारूद, तीन राज्यों की पुलिस हाई अलर्ट पर

छत्तीसगढ़-ओडि़शा बॉर्डर पर नक्सलियों ने लूटा 5 हजार किलो बारूद, तीन राज्यों की पुलिस हाई अलर्ट पर

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@जगदलपुर. छत्तीसगढ़ से आई एक बड़ी खबर चौंकाने वाली है। छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर मंगलवार को नक्सलियों ने बंदूक की नोक पर 5000 किलोग्राम बारूद लूट लिया है। मामला बलगांव थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार 25-25 किलो की 200 पेटियों में बारूद भरा था। पत्थर खदान में बारूद लूटने के लिए करीब 40 से ज्यादा की संख्या में वर्दीधारी नक्सली पहुंचे थे।

cg prime news

छत्तीसगढ़-ओडि़शा बॉर्डर पर नक्सलियों ने लूटा 5 हजार किलो बारूद, तीन राज्यों की पुलिस हाई अलर्ट पर

बारूद लोड वैन पर किया अटैक

मिली जानकारी के मुताबिक बारूद को झारखंड सीमा से लगे सुंदरगढ़ जिले के बैंग पत्थर खदान ले जाया जा रहा था। तभी बंदूकधारी नक्सलियों ने अटैक कर दिया। ड्राइवर को किडनैप कर वैन सहित बारूद लूटकर जंगल की ओर गाड़ी ले गए। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा कि पुलिस और सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली किसी बड़ी साजिश को इस लूटे गए विस्फोटक से अंजाम दे सकते हैं।

सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट, तलाश जारी

छत्तीसगढ़, ओडिशा पुलिस हाई अलर्ट पर है। मामले की जांच में जुटी है। सीमावर्ती इलाकों में तलाशी तेज कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही नक्सलियों को पकड़ लिया जाएगा और बारूद को बरामद किया जाएगा।

ऐसे दिया पूरी वारदात को अंजाम

बारूद गोदाम के कर्मचारी अरुण कुमार ने बताया कि जैसे ही वैन खदान पहुंची। यहां गाड़ी से विस्फोटक को उतार लिया गया था। इस दौरान खदान में नक्सली आए। ड्राइवर और मजदूरों को बंदूक दिखाकर धमकाया। नक्सलियों ने वैन से अनलोड किए गए बारूद के पैकेट्स को दोबारा वैन में रखने को कहा।

इसके बाद माओवादी ड्राइवर को अगवा कर वैन को अपने कब्जे में लेकर जंगल की ओर ले गए। जंगल के भीतर पहले से 40 से अधिक नक्सली इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बारूद को वैन से जंगल में उतार लिया। इसके बाद ड्राइवर और वैन को वहीं छोड़कर बारूद लेकर जंगल में चले गए।

24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवर के बताते ही मैनेजर सकते में आ गया। मैनेजर ने फौरन बलगांव पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि वारदात को हुए 24 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

You may also like