CG Prime News@जगदलपुर. Naxal Commander Killed in Encounter in Sukma छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बल के जवानों ने एक नक्सली कमांडर को मुठभेड़ में मार गिराया है। जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के जंगल में रविवार सुबह से सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों की ओर से हुई गोलीबारी में 5 लाख का ईनामी नक्सली ढेर हो गया है। दोनों ओर से रूक-रूक का फायरिंग चलने की सूचना है।
चलाया सर्च ऑपरेशन
सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि, जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर डीजआरजी टीम ने आज सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया। नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हुई है। सर्चिंग के दौरान एक नक्सली का शव और हथियार बरामद हुआ है।
सुकमा का रहे वाला था नक्सली कमांडर
मिली जानकारी के अनुसार मारा गया नक्सली प्लाटून नं-31 सेक्शन कमांडर पीपीसीएम मूचाकी कैलाश है। वह पूलनपाड़ थाना चिंतलनार जिला सुकमा का रहने वाला था। आम नागरिकों की हत्या, हमले और आईइडी ब्लास्ट की साजिश में वांटेड था। फिलहाल जवानों का ऑपरेशन जारी है।
आईजी ने सरेंडर करने की अपील की
नक्सली खात्में की डेडलाइन में अब सिर्फ 2 दिन ही बचे हैं। बस्तर रेंज के आईजी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने शेष नक्सलियों से अपील की है कि समझदारी से वे सब सरेंडर कर दें।
एसआई ने नक्सलियों को खिलाया खाना
एक दिन पहले कांकेर जिले में 3 नक्सलियों ने सरेंडर किया। आत्मसमर्पण की सूचना जब पुलिस को मिली तो परतापुर थाने में पदस्थ एसआई रामेश्वर चतुर्वेदी खुद उन्हें लेने जंगल पहुंचे थे। जहां सरेंडर से पहले जंगल में उनकों खाना खिलाया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
पापाराव ने किया था सरेंडर
इससे पहले 25 मार्च को बस्तर में नक्सली लीडर पापाराव समेत 18 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। पापाराव बस्तर का आखिरी बड़ा कमांडर था। इसके सरेंडर के बाद कोई बड़ा नक्सली लीडर अब संगठन में नहीं बचा है।
सरेंडर नक्सलियों में 10 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल थी। नक्सलियों ने 12 लाख कैश समेत 8 AK-47, 1 SLR, 1 INSAS और अन्य हथियार पुलिस को सौंपा था। इसी दिन ओडिशा में भी 55 लाख के इनामी सुकरू ने अपने साथियों के साथ हथियार डाला था। बता दें कि, नक्सलियों के खात्मे के लिए 31 मार्च 2026 की डेडलाइन तय की गई है।
