भिलाई. नेवई थाना क्षेत्र अंतर्गत 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। आरोप है कि मोहल्ले में ही रहने वाले दो नाबालिगों ने छात्रा को बहला-फुसलाकर एक सुनसान खंडहर में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 4(2)-CHL एवं 70 (2) BNS के तहत प्रकरणदर्ज कर कार्रवाई की। (Minor girl gang-raped, two accused arrested)
नेवई थाना टीआई अनिल कुमार साहू ने बताया कि 28 जनवरी शाम की घटना है। नाबालिग छात्रा अपने घर के पास थी। तभी मोहल्ले के ही 13 वर्षीय और 14 वर्षीय दोनों नाबालिग बहाने से उसे झांसा देकर साथ ले गए। जब उसे एक खंडहरनुमा स्थान पर ले गए। छात्रा को कुछ गड़बड़ लगा तो वह वहां से जाने की बात कही, लेकिन दोनों नाबालिग मिलकर उसकेसाथ जबरदस्ती की। बारी-बारी से उसके साथ गंदाकाम कर दिया।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
पुलिस ने बताया कि बच्ची को तलाशते हुए उसकी मां भी मौके के आसपास पहुंच गई। बच्ची ने आपनी मां को आप बीती बताई। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। परिजन सीधे नेवई थाना पहुंचे और बच्ची ने मामले में शिकायत दर्ज कराई। महिला पुलिस ने बच्ची का बयान दर्ज कर आपराध पंजीबद्ध किया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नेवई पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज किया और दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपी नाबालिग होने के कारण किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। इधर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है तथा मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
आरोपी पकड़ाएं, लेकिन मोहल्ले में आक्रोश
नेवई पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनकी सामाजिक पृष्टभूमि खंगाल रही। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच तेज़ी से की जा रही है और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
