Home » Blog » शादीशुदा नेवी जवान ने प्रेमिका के किए 3 टुकड़े, धड़ फ्रिज में छिपाकर रखा

शादीशुदा नेवी जवान ने प्रेमिका के किए 3 टुकड़े, धड़ फ्रिज में छिपाकर रखा

आरोपी इंडियन नेवल शिप (INS) डेगा में तैनात है

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दिल्ली. Married Navy Jawan Murders Girlfriend in Visakhapatnam आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शादीशुदा प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इसके बाद खुद पुलिस स्टेशन गया और अपना अपराध को कबूल कर लिया। आरोपी युवक नेवी कर्मचारी है। उसने 29 मार्च को अपनी प्रेमिका मोनिका की हत्या कर दी।

धड़ को रखा था घर के फ्रिज में

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी 35 वर्षीय चिंतादा रविंद्र ने प्रेमिका 31 वर्षीय मोनिका का सिर, हाथ और पैर धड़ से चाकू से काटकर अलग किया। पैरों और कूल्हे के हिस्से को ट्रॉली बैग में छिपा दिया। धड़ को फ्रिज में रखा। सिर और हाथों को सुनसान इलाके में ले जाकर जलाने की कोशिश की। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो घर और फ्रिज में शव के टुकड़े मिले। मोनिका का सिर गायब था। पुलिस को शक है कि रविंद्र ने उसे किसी दूसरी जगह पर ठिकाने लगाया।

ऑनलाइन चाकू मंगवाकर शव के टुकड़े किए

जांच में सामने आया है कि रविंद्र ने हत्या की प्लानिंग पहले से कर रखी थी। उसने दोपहर में मोनिका को घर बुलाया। शाम तक दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान रविंद्र ने मोनिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म से चाकू मंगवाया और शव के टुकड़े कर दिए। अब पुलिस ने गायब शरीर के हिस्सों की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

पत्नी मायके गई थी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी इंडियन नेवल शिप (INS) डेगा में तैनात एक टेक्निशियन है। रविंद्र और मोनिका 2021 में ‘मिंगल’ नामक डेटिंग ऐप पर मिले थे। इसके बाद दोनों अक्सर विशाखापट्टनम के अलग-अलग स्थानों जैसे पार्क और थिएटर में मिलते थे। धीरे-धीरे उनके बीच प्रेम संबंध बन गया। 2024 में रविंद्र ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। आरोपी के अनुसार, शादी के बाद से मोनिका अक्सर उसकी पत्नी को सब कुछ बताने की धमकी देती थी। आरोपी ने दावा किया कि मोनिका ने उससे 3.5 लाख रुपये लिए थे।

इसी वजह से दोनों के बीच लगातार झगड़े भी होते थे। कुछ हफ्ते पहले आरोपी की पत्नी अपने मायके विजयनगरम चली गई थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने प्रेमिका को अपने घर पर समय बिताने के लिए बुलाया था।

You may also like