19
CG Prime News@दुर्ग. Durg district declares dry day on Holi on March 4 दुर्ग जिले में 4 मार्च को होली के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के आदेशानुसार 4 मार्च होली के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर ने जिले में स्थित समस्त देशी मदिरा और विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टॉरेन्ट, बार, होटल-बार, क्लब आदि जैसे एफ.एल-1(घघ), एफ.एल.-1(घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2(घघ), सी.एस.-2(घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2(ग-अहाता), सी.एस.-2(ग-कम्पोजिट अहाता), एल.एल.-1(ख-अहाता), एफ.एल.2 क, &, &क, &ग, 4, 4क, 5,5(क), 6, 7, 8, 9, 9(क), सी.एस. 1, सी.एस. 1-ख, सी.एस. 1 -ग, एफ.एल. 10, भांग/भांगघोटा और भण्डारण भाण्डागार भिलाई को 4 मार्च 2026 को पूर्णत: बंद रखने के आदेश दिए हैं। उक्त आदेश का कड़ाई से पालन करने कहा गया है।
