दुर्ग. Chhattisgarh State Women Commission द्वारा आयोजित महा जनसुनवाई में कुल 113 प्रकरणों की सुनवाई की गई, जिनमें से 41 मामलों का मौके पर ही निराकरण कर नस्तीबद्ध किया गया। यह सुनवाई आयोग की अध्यक्ष Dr Kiranmayi Nayak, सदस्य Ojashwi Mandavi, Deepika Sori और Sarla Kosaria की उपस्थिति में आयोजित हुई।
दुर्ग संभाग के कई जिलों के मामले
महाजनसुनवाई में दुर्ग संभाग के दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और राजनांदगांव जिलों से आए मामलों की एक साथ सुनवाई की गई। कुल 155 पक्षकारों ने पंजीयन कराया, जिनमें से कई मामलों का मौके पर समाधान किया गया।
आयोग की समझाइश से कई मामलों में समझौता
सुनवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों का निपटारा किया गया।
-
एक मामले में आयोग की समझाइश पर अनावेदक 12 लाख रुपये का बैंक कर्ज चुकाने के लिए तैयार हुआ।
-
एक अन्य प्रकरण में एक शिक्षक ने अपनी शिक्षिका पत्नी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और भविष्य में परेशान न करने का आश्वासन दिया।
इसके अलावा कई मामलों में भरण-पोषण, संपत्ति विवाद, तलाक और पारिवारिक विवादों को लेकर समझौते की प्रक्रिया शुरू कराई गई।
महिला सुरक्षा और न्याय पर जोर
महा जनसुनवाई में महिला एवं बाल विकास विभाग, संरक्षण अधिकारी, सखी केंद्र, विधिक सेवा प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी सहयोग किया। आयोग ने स्पष्ट किया कि महिलाओं को त्वरित न्याय और राहत दिलाने के लिए इस प्रकार की जनसुनवाई आगे भी आयोजित की जाएगी।
