CG Prime News@रायपुर.1 crore rupees looted from the manager of a bullion trader in Raipur छत्तीसगढ़ में सराफा कारोबारी के मैनेजर से 1 करोड़ रुपए की लूट हुई है। घटना खरोरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार लुटेरे मैनेजर पर तलवार से हमला कर सोने-चांदी से भरा बैग छीनकर भाग निकले। पीडि़त को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
खरोरा थाना पुलिस ने बताया कि पीडि़त का नाम टीकाराम शर्मा है, जो महावीर ज्वेलर्स शॉप में मैनेजर है। वह एक ब्रांच से जेवरात लेकर दूसरे ब्रांच जा रहा था। तभी मंगलवार शाम आंधी-तूफान की वजह से वह रुका हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
प्लालिंग के तहत की लूट
मामले में खरोरा थाना पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में लूट की यह वारदात प्लानिंग के तहत लग रही है, क्योंकि बदमाशों को पीडि़त के रूट और समय की पहले से जानकारी थी। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।
टीकाराम शर्मा ब्रांच से जेवरात लेकर लौट रहे थे
दरअसल, खरोरा इलाके में ‘महावीर ज्वैलर्स’ के नाम से सराफा दुकान संचालित है, जिसका संचालन जैन परिवार करता है। इस क्षेत्र में महावीर ज्वैलर्स की दो दुकानें हैं। यहां मैनेजर के रूप में टीकाराम शर्मा काम करते हैं। मंगलवार शाम टीकाराम शर्मा ब्रांच से जेवरात लेकर लौट रहे थे।
आंधी-बारिश के कारण रुका हुआ था
इसी दौरान शाम करीब 7 बजे आंधी-बारिश के कारण वो तिल्दाडीह मोड़ के पास रुक गए। पानी रुकने पर जैसे ही वे आगे बढ़े, तभी बाइक सवार आरोपियों ने उनके सिर पर तलवार से वार कर दिया। मैनेजर कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आरोपी बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी महावीर ज्वैलर्स के प्रबंधन को दी। पीड़ित के अनुसार बाइक सवार युवकों ने उस पर तलवार से हमला किया। हमले के बाद आरोपी बैग छीनकर फरार हो गए। आरोपियों की संख्या दो से तीन के बीच बताई जा रही है।
