Home » Blog » दुर्ग में नशा करने से मना करने पर दोस्त ने की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में नशा करने से मना करने पर दोस्त ने की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मोहन नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हुई वारदात; नशे को लेकर शिवा कुमार और लक्ष्य कुमार के बीच हुआ था विवाद

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

CG Prime News@भिलाई. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नशा करने से मना करने पर दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद जानलेवा बन गया। मोहन नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में 19 वर्षीय शिवा कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी लक्ष्मी नारायण सारथी फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के चंद घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

नशा करने से रोकने पर शुरू हुआ विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की है। उरला बॉम्बे आवास निवासी शिवा कुमार (19) अपने दोस्तों के साथ मौजूद था। इसी दौरान शिवा और उसके दोस्त लक्ष्य कुमार के बीच नशा करने से मना करने की बात को लेकर कहासुनी हो गई।

बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। इसी बीच लक्ष्य ने गुस्से में आकर शिवा पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया।


आरोपी गिरफ्तार

गंभीर चोट लगने से युवक की मौत

चाकू से हमला किए जाने के बाद शिवा के शरीर से काफी खून बह गया। गंभीर हालत के चलते उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लक्ष्मी उम्र 20 वर्ष मौके से फरार हो गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्च्युरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू की।

मोहन नगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मोहन नगर थाना प्रभारी केशव कोशल के अनुसार, शुरुआती जानकारी में विवाद की वजह नशा करने से रोकना सामने आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की। फरार आरोपी लक्ष्मी नारायण को चंद घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

You may also like