Wednesday, October 21, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ के बिजनेसमैन की चंडीगढ़ के ताज होटल में संदिग्ध मौत, राइस मिल के थे मालिक

छत्तीसगढ़ के बिजनेसमैन की चंडीगढ़ के ताज होटल में संदिग्ध मौत, राइस मिल के थे मालिक

दीपक मित्तल संजय ग्रेन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। आमासिवनी में उनकी फैक्ट्री है।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
छत्तीसगढ़ के बिजनेसमैन की चंडीगढ़ के ताज होटल में संदिग्ध मौत, राइस मिल के थे मालिक

CG Prime News@रायपुर. Chhattisgarh businessman found dead under suspicious circumstances at Chandigarh’s Taj Hotel छत्तीसगढ़ के एक बड़े बिजनेसमैन की लाश चंडीगढ़ के ताज होटल में मिलने से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बिजनेसमैन की पहचान दीपक मित्तल उम्र 56 वर्ष के रूप में हुई है। मूल रूप से रायपुर के रहने वाले दीपक राइस मिल के मालिक थे। मार्कफेड की बैठक में शामिल होने चंडीगढ़ गए थे। बुधवार सुबह लाश मिलने की सूचना पर थाना-17 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मौत की वजह साफ नहीं

घटना की सूचना मिलने पर चंडीगढ़ पुलिस ने शव को सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। पुलिस शुरुआती तौर पर नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका जता रही है, हालांकि अभी मौत का कारण साफ नहीं है।

कमरे का गेट खुला था

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 6 बजे एक वेटर रूम में पहुंचा तो गेट खुला था। उसने पाया कि बिजनेसमैन बेसुध होकर बेड पर लेटे थे। उसने उठाने की कोशिश की, लेकिन वे होश में नहीं आए। उसने तुरंत होटल मैनेजर को बुलाया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बिजनेसमैन को मृत घोषित कर दिया।


रूम में आई युवती से पूछताछ जारी

पुलिस स्टेशन सेक्टर 17 के SHO सुदेश कुमार ने बताया कि दीपक दो दिन पहले ही होटल में आए थे। ड्राइवर उन्हें छोड़कर गए थे। आज सुबह 6 बजे जब होटल रूम में वेटर गया तो दरवाजा खुला था। जैसे ही अंदर गया तो दीपक बेसुध थे। उनकी तबीयत खराब लगी थी। होटल कर्मियों ने तुरंत उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और रूम में आई युवती से पूछताछ जारी है।

 शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों में शामिल

दीपक मित्तल संजय ग्रेन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। आमासिवनी में उनकी फैक्ट्री है। वे शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों में शामिल थे। परिवार को बुधवार सुबह करीब 11 बजे उनकी मौत की सूचना मिली। फिलहाल परिवार के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन बातचीत नहीं हो पाई है। उनका पार्थिव शरीर बुधवार रात या गुरुवार सुबह तक रायपुर लाया जा सकता है।

 

You may also like