Home » Blog » छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री दिल्ली में गिरफ्तार, PM के खिलाफ की थी टिप्पणी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री दिल्ली में गिरफ्तार, PM के खिलाफ की थी टिप्पणी

कांग्रेस बोली-सरकारी मशीनरी को दुरुपयोग

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@दिल्ली. Chhattisgarh Congress Joint General Secretary Arrested in Delhi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता को भारी पड़ गया। दिल्ली पुलिस ने उन्हें यूपी के कौशांबी से गिरफ्तार कर लिया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने कौशांबी पहुंचे थे। जहां दिल्ली पुलिस की टीम ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेस बोली-सरकारी मशीनरी को दुरुपयोग

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है।

विवादित पोस्ट किया था

कांग्रेस नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार, विनोद तिवारी ने बीते 3 फरवरी को अपने सोशल मीडिया हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक विवादित पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट को लेकर दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद कार्रवाई की गई है।

पुराने पोस्ट पर कार्रवाई की

पार्टी का कहना है कि, एक पुराने सोशल मीडिया पोस्ट को आधार बनाकर किसी नेता को दूसरे राज्य से गिरफ्तार करना तानाशाही है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि, बीजेपी सच से डरती है। वैचारिक लड़ाई को पुलिस के दम पर लडऩा कायरता है।

जानिए कौन है विनोद तिवारी

विनोद तिवारी छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता है। पीसीसी में संयुक्त महामंत्री के पद पर हैं। उनकी गिरफ्तारी को कांग्रेस आगामी चुनावों से पहले कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश बता रही है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस तिवारी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली रवाना हो गई है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।

You may also like