रायपुर. अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 6.046 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 3,02,300 रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई Smritik Rajanala और Umesh Prasad Gupta की मॉनिटरिंग में की गई।
दाई कोरा भवन के पास पकड़ा गया आरोपी
पुलिस को सूचना मिली थी कि Golbazar Raipur क्षेत्र में दाई कोरा भवन के सामने एक व्यक्ति बैग में गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और गोलबाजार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम कल्लू सिंह ठाकुर (65) निवासी दमोह, मध्यप्रदेश बताया।
बैग की तलाशी में मिला गांजा
पुलिस टीम द्वारा आरोपी के बैग की तलाशी लेने पर उसमें गांजा रखा हुआ मिला। तौल कराने पर कुल 6.046 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा को जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है और फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंक के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
इस साल 37 तस्कर गिरफ्तार
Raipur Police के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक एंटी क्राइम और साइबर यूनिट ने 18 मामलों में 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों में करीब 197 किलोग्राम गांजा, नगदी और वाहन समेत लगभग 1.11 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
