Home » Blog » नेहरू नगर में बुजुर्ग महिला के गले से चेन झपटी, सुबह टहल रही थी

नेहरू नगर में बुजुर्ग महिला के गले से चेन झपटी, सुबह टहल रही थी

शिवाजी पार्क के पास फूल तोड़ रही महिला को अज्ञात युवक ने बातों में उलझाया, करीब 70 हजार रुपये की सोने की चेन लेकर फरार

by cgprimenews.com
0 comments
भिलाई के नेहरू नगर स्थित शिवाजी पार्क के पास बुजुर्ग महिला से सुबह टहलने के दौरान सोने की चेन झपटमारी की घटना।

सुबह टहलने निकली थी बुजुर्ग महिला

भिलाई। Chain snatched from elderly woman’s neck in Nehru Nagar; she was out for a morning walk. नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी में गांधी पार्क के सामने रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के साथ चेन झपटमारी की घटना सामने आई है। 20 सितंबर 2026 की सुबह करीब 6:20 बजे शिवाजी पार्क के पास एक अज्ञात व्यक्ति महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। चेन की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। घटना के बाद महिला ने घर पहुंचकर अपने बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ेः जवाहर मार्केट पारख ज्वेलर्स के स्टोर में भीषण आग, लाखों का नुकसान

प्रदीप मिश्रा का घर पूछकर उलझाया

पीड़िता के मुताबिक, उम्र अधिक होने और स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के कारण वह अधिकतर घर पर ही रहती हैं। सुबह-शाम टहलना उनकी दिनचर्या है। रविवार सुबह करीब 6 बजे वह टहलने के लिए शिवाजी पार्क की ओर निकली थीं। टहलने के बाद पार्क के पास लगे सफेद फूल के पौधे से फूल तोड़ रही थीं। इसी दौरान मुंह में गमछा बांधे एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। उसने अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी की और महिला से प्रदीप मिश्रा का घर पूछा।


यह भी पढ़ेः शराब पीने के दौरान विवाद में 50 वर्षीय की हत्या, मामा-भांजा गिरफ्तार

गले से चेन झपटकर मेन रोड की ओर भागा

महिला ने जब घर का पता मालूम नहीं होने की बात कही, तो आरोपी उन्हें बातचीत में उलझाने लगा। इसी दौरान उसने महिला के गले में पहनी पुरानी सोने की चेन बलपूर्वक झपट ली। चेन का वजन करीब डेढ़ तोला और अनुमानित कीमत 70 हजार रुपये बताई गई है। वारदात के बाद आरोपी मोटरसाइकिल लेकर मेन रोड की तरफ भाग निकला। मोटरसाइकिल दूर होने के कारण पीड़िता उसका नंबर नहीं देख सकीं।

पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग

घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने बेटे लखन सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के बयान के अनुसार, आरोपी ने बातचीत में उलझाकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के आधार पर होगी।

You may also like