Home » Blog » बिलासपुर में 13 साल की लड़की से गैंगरेप, बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गंदा काम

बिलासपुर में 13 साल की लड़की से गैंगरेप, बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गंदा काम

टीआई रजनीश सिंह ने बताया कि रिश्तेदारों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़कर तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
बिलासपुर में 13 साल की लड़की से गैंगरेप, बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गंदा काम

CG Prime News@बिलासपुर. 13-year-old girl gang-raped in Bilaspur छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक 13 साल की लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि लड़की का बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त हैं। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 13 साल की छात्रा ने सातवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। 5 मई को वह अचानक लापता हो गई। रिश्तेदारों ने उसे काफी तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी रिपोर्ट

इसके बाद वे थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। 7 मई की रात 10 बजे पुलिस ने नाबालिग को रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया और रिश्तेदारों को जानकारी दी। महिला पुलिसकर्मियों, रिश्तेदारों की मौजूदगी में काउंसलिंग के दौरान नाबालिग ने आप-बीती सुनाई। जांच में सामने आया कि बॉयफ्रेंड उसको घुमाने के बहाने बहला-फुसलाकर ले गया था। इसके बाद वे लोग रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे।

बॉयफ्रेंड ने दो दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

जहां बॉयफ्रेंड के 2 दोस्त पहले से मौजूद थे। सुनसान जगह ले जाकर तीनों ने बारी-बारी रेप किया। आरोपियों की उम्र 13 से 16 साल के बीच है। आगे की कार्रवाई की जा रही है, उन्हें किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

तीन लड़कों को हिरासत में लिया गया

इस मामले में टीआई रजनीश सिंह ने बताया कि रिश्तेदारों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़कर तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

प्राइवेट स्कूल के टीचर ने छात्रा से किया रेप

वहीं, एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने 15 साल की छात्रा को प्यार में फंसाया। फिर उसे बाइक पर बैठाकर होटल ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को यह बताने पर चाकू अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।


You may also like