CG Prime News@दुर्ग. सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर दस लाख रुपए की ठगी करने वाले पति-पत्नी को पद्ममनाभपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सहायक ग्रेड-3, एनटीपीसी में एई पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी। एनटीपीसी के एई पद का फर्जी नियुक्ति पत्र ई-मेल के माध्यम से भेजा था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सहायक ग्रेट-3 और एनटीपीसी में एई पद पर नौकरी का झांसा देकर दस लाख की ठगी
मंत्रालय में नौकरी लगाने का दिया था झांसा
पुलिस ने बताया कि बोरीगारका निवासी रविकांत साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया था। आरोपियों ने मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 पद पर नौकरी लगाने का झांसा दिया था। यह प्रयास सफल न होने पर प्रार्थी को एनटीपीसी में एई (Assistant Engineer) पद पर नियुक्ति कराने का आश्वासन दिया गया था। आरोपियों द्वारा किस्तों में कुल 10,00,000 रुपये प्राप्त कर फर्जी नियुक्ति पत्र ई-मेल के माध्यम से भेजा गया। जिससे प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी की गई।
पति-पत्नी गिरफ्तार
पीडि़त युवक की रिपोर्ट पर थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 143/2026 धारा 420, 467, 468, 120(बी) भादवि के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी प्रिया देशमुख, उम्र 36 वर्ष, निवासी न्यू आदर्श नगर थाना पदमनाभपुर को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण के सह-आरोपी प्रशांत कुमार देशमुख, उम्र 49 वर्ष, निवासी न्यू आदर्श नगर दुर्ग को रविवार को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है।

Durg: मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
1. प्रिया देशमुख, उम्र 36 वर्ष, निवासी न्यू आदर्श नगर, थाना पदमनाभपुर, जिला दुर्ग
2. प्रशांत कुमार देशमुख, उम्र 49 वर्ष, निवासी न्यू आदर्श नगर, दुर्ग
इस टीम ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई में थाना पदमनाभपुर के निरीक्षक, उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं साइबर सेल टीम की सक्रिय एवं तकनीकी सहयोगपूर्ण भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित विवेचना कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी शासकीय/अर्धशासकीय संस्था में नौकरी दिलाने के नाम पर धनराशि की मांग करने वाले व्यक्तियों से सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस प्रकार के अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
